सरगुजा में सीएम भूपेश ने लगाई चौपाल, जनता को दी कई सौगातें

CM Bhupesh installed a chapel in Surguja, gave many gifts to the public

सरगुजा , 11 मई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान बुधवार को सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र ग्राम सरमना पहुंचे। सरमना में सीएम भूपेश ने सरई पेड़ की छांव के नीचे भेंट-मुलाकात के दौरान ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर इस क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं की।

bb
गौरतलब है कि बीती 4 मई से सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ से सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा शुरू किया है। इस भेंट-मुलाकात अभियान में वह आमजनता से सीधे संपर्क साध रहे हैं और संवाद कर रहे हैं। बघेल यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि सरकारी योजनाएं जमीनी स्तर पर क्रियान्वयित हो रहा है या नहीं।

सीएम भूपेश बघेल ने सरमना में ग्रामीणों से पटवारी के कामकाज पर जानकारी हासिल ली। ग्रामीणों ने पटवारी के काम की तारीफ की ,तो सीएम भूपेश बघेल ने ग्रामीणों से ताली बजवा कर पटवारी के कार्य की प्रशंसा की।सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के कामों के बारे में भी जानकारी लेते हुए चिरायु योजना का लाभ लेकर सफल इलाज कराने के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे दो बच्चों मुलाकात की ।


सीएम भूपेश बघेल राजापुर में आमजनों से रूबरू हुए, जहां उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें गौ माता की खूब सेवा करनी है। गाय बहुत उपयोगी है, वह दूध भी देती है और गोबर भी। उन्होंने आगे कहा कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं की तरफ से वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया जा रहा है। गोबर से बिजली उत्पादन का कार्य भी किया जा रहा है, गोबर से पेंट भी बनाया जाएगा। अब सरकार गौमूत्र खरीदने के लिए भी योजना तैयार की जा रही है।

इस दौरान भूपेश बघेल आमजनों से भेंट-मुलाकात करने सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा के ग्राम राजापुर पहुंचे,उन्होंने राजापुर को उप तहसील बनाने, राजापुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, मांड नदी पर हर्रापार में पुल, शुद्ध पेयजल के लिए नल जल योजना, राजापुर में ग्रामीण सहकारी बैंक, राजापुर हाईस्कूल में बाउंड्रीवॉल निर्माण, समनिया से सिकनिया तक और कदनई से समनिया-मैनपाट तक सड़क निर्माण और मैनपाट में स्टेडियम निर्माण की घोषणा की।

इसके साथ ही सीएम बघेल ने राजापुर में 75 लाख रूपए की लागत से बने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास भी किया। जिसका निर्माण छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन की तरफ से किया जा रहा है।

सीएम बघेल ने दिया नवविवाहितों को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान अम्बिकापुर विश्राम भवन में मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत दो नव विवाहित जोड़ों को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें सुखी एवं खुशहाल दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। उन्होंने अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र के निवासी अहनन तिर्की , सजू तिर्की और अभिषेक जायसवाल ,सपना जायसवाल को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र दिया।

गौरतलब है कि सीएम भूपेश बघेल ने मई दिवस पर अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री मितान योजना का प्रदेशव्यापी शुभारंभ किया था। इस योजना के माध्यम से सभी नागरिकों विशेषतः बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं निरक्षरों को घर बैठे आसानी से 100 प्रकार की सेवाएं घर बैठे ही मिल सकेंगी। अभी वर्तमान में 14 नगर निगमों में 13 प्रकार की सेवा उपलब्ध हो रही हैं । नागरिकों को सेवाओं का लाभ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण पारदर्शिता के साथ उनके डोर-स्टेप पर मिलेगा। मुख्यमंत्री मितान योजना' के तहत नागरिकों को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेज़ की नकल, गैर-डिजिटाइज्ड (भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति), मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण, जन्म प्रमाणपत्र सुधार, मृत्यु प्रमाणपत्र सुधार, विवाह प्रमाणपत्र सुधार आदि नागरिक सेवाएं घर बैठे मिलेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+