Chhattisgarh: गणेश चतुर्थी पर सरगुजा को मिली सौगात, CM भूपेश ने श्रीराम वनगमन पर्यटन परिपथ का किया लोकार्पण

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बघेल मंगलवार को सरगुजा अंचल के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के प्रवास पर पहुंचे। सीएम भूपेश ने वहां 7 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से बनाये गए राम वनगमन पर्यटन परिपथ के कार्यों का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर जनकपुर में 100 बिस्तर अस्पताल बनाने , केलहरी से हरचौका तक सड़क चौड़ीकरण की घोषणा भी की। उन्होंने इस अवसर पर मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले को 359 करोड़ 83 लाख रुपए के 325 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन कर तोहफा दिया।

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बॉर्डर पर मवई नदी के किनारे सीतामढ़ी-हरचौका में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत 07 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से राम वाटिका और अधोसंरचना विकास के कार्य कराए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बाघले ने यहां भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा, रामायण व्याख्या केन्द्र, कैफेटेरिया, सियाराम कुटीर, पर्यटक सूचना केन्द्र, नदी तट और अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।

सीएम भूपेश बघेल ने इस दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से तेजी से बदलाव हो रहा है। भगवान श्रीराम हम सबकी प्रेरणा रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार उनकी स्मृतियों को सहेजने के लिए हम श्रीराम वनगमन पर्यटन परिपथ का विकास कर रही हैं। सीएम् ने आगे कहा कि चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर के परिसर का विकास के साथ शिवरीनारायण, राजिम, रामगढ़, सिहावा में प्रभु श्रीराम से जुड़े पुण्य स्थलों का लोकार्पण किया जा चुका हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार लगातार छत्तीसगढ़ी संस्कृति को सहेजने की दिशा में काम कर रही हैं। राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव के ज़रिये से आदिवासी संस्कृति को राष्ट्रीय फलक में दिखाने का प्रयास किया है। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के ज़रिये से श्रीराम से जुड़े आदर्शों की प्रस्तुति हुई। हमारी बोली भाषा को संजोने का काम हुआ है। बोरे बासी खाने खाने की परंपरा फिर से स्थापित हुई।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने कहा कि यह खुशी की बात है कि गणेश चतुर्थी के मौके पर इस परिपथ का लोकार्पण हो रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम हमारे आदर्श हैं। उनकी यादों को सहेजने का बहुत अच्छा कार्य सीएम भूपेश बघेल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+