CM भूपेश बघेल 36वें नेशनल गेम्स के पदकवीरों को करेंगे सम्मानित

CM Bhupesh Baghel: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ''अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस'' के अवसर पर 23 जून को शाम 5 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित 'पदकवीर सम्मान समारोह' में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

सीएम भूपेश बघेल गुजरात में आयोजित किए गए 36वें नेशनल गेम्स में पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

national games chhattisgarh bhupesh

विधायक एवं छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव देवेन्द्र यादव से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल समारोह में गुजरात में 30 सितम्बर से 12 अक्टूबर 2022 तक आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में राज्य के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों एवं समस्त प्रतिभागियों के साथ उनके प्रशिक्षकों एवं टीम प्रबंधक को भी सम्मानित करेंगे।

इस समारोह में राज्य के ओलम्पियन, अर्जुन अवार्डी, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों, विभिन्न खेल संघों व जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष एवं सचिव को आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल 23 जून को विभिन्न कायक्रमों में होंगे शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+