सीएम भूपेश बघेल जायेंगे रायगढ़ और अंबिकापुर, कांग्रेस प्रत्याशियों की नामांकन रैली में लेंगे हिस्सा

BHUPESH BAGHEL TODAY: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शुक्रवार को अंबिकापुर और रायगढ़ जिले में आयोजित कांग्रेस प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल होंगे। उनके साथ कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा भी शामिल होंगी।

BHUPESH BAGHEL

मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 12 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे,जहां वह कांग्रेस प्रत्याशियों की नामांकन रैली को संबोधित करेंगे। इसी दौरान रायगढ़ जिले की रायगढ़, खरसिया, लैलूंगा, धरमजयगढ़ विधानसभा सीटों के प्रत्याशी भूपेश बघेल के नेतृत्व में अपना नामांकन फार्म दाखिल करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे जहां अंबिकापुर के तीनों विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी उनके नेतृत्व में नामांकन दाखिल करेंगे। सरगुजा में सीएम भूपेश बघेल उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव , खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और विधायक प्रीतमराम की नामांकन रैली में जोश भरेंगे।

यह भी पढ़ें राहुल गांधी आएंगे छत्तीसगढ़, करेंगे बड़ी चुनावी घोषणाएं

शाम 4 बजे सीएम भूपेश बघेल अंबिकापुर के महामाया हवाई अड्डे से उड़ान भरकर वापस रायपुर लौट आएंगे। रायपुर लौटने के बाद वह एयरपोर्ट से दुर्ग जिले के लिए उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निर्वाचन क्षेत्र पाटन पहुंचेंगे,जिसके बाद कुछ समय विश्राम के बाद वह खूबचंद बघेल सभागार आटारी जायेंगे। बघेल शाम 6 बजकर 40 मिनट पर रायपुर लौट आएंगे।

ज्ञात हो कि 90 विधाननसभा सीटों वाले राज्य छत्तीसगढ़ में 7 नवबंर को पहले चरण का चुनाव होगा, वहीं दूसरा चरण 17 नवंबर 2023 को होगा। 5 दिसंबर तक सभी चुनावी कार्य पूरे कर लिए जायेंगे। 3 दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें कांग्रेस की आमसभा में बीजेपी BJP पर बरसे CM भूपेश, कहा- कर्जमाफी से बीजेपी के पेट में दर्द होता है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+