सीएम भूपेश बघेल का बस्तर दौरा, छविंद्र कर्मा के नामांकन में होंगे शामिल
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दंतेवाड़ा दौरे पर हैं ,वह दंतेवाड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र कर्मा के नामांकन में दाखिल होंगे। सीएम भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद रहेंगे। ज्ञात हो कि आज ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बस्तर प्रवास पर हैं।

दंतेवाड़ा पहुंचने के बाद सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सबसे पहले मां दंतेश्वरी के दर्शन करने पहुंचेंगे । जहां सीएम भूपेश बघेल मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर जीत का आशीर्वाद लेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी प्रमुख दीपक बैज की मौजूदगी में दंतेवाड़ा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार छविंद्र कर्मा अपना नामांकन दाखिल करेंगे। ज्ञात हो कि कांग्रेस पार्टी की आचार सहिंता लगने के बाद गुरुवार को कांग्रेस की पहली बड़ी आमसभा दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में होने जा रही है। सीएम भूपेश बघेल कलेक्टर बंगला के सामने स्टेडियम में संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए कांग्रेस पार्टी ने दंतेवाड़ा में पूरी तरह कमर कस ली है।












Click it and Unblock the Notifications