केंद्र सरकार पर बरसे CM भूपेश बघेल, बालासोर रेल हादसे को बताया विश्व की सबसे बड़ी दुर्घटना
Odisha Train Tragedy: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल इससे पहले भी ओड़िशा रेल हादसे पर सवाल उठा चुके हैं। इस बार उन्होंने इसे इतिहास की सबसे बड़ी दुर्घटना बताया है।

CM Bhupesh Baghel Balasore: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर बालासोर रेल हादसे के हवाले केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सीएम भूपेश बघेल ने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं? इससे बड़ी विफलता क्या हो सकती है? बघेल ने आगे कहा कि अगर ठीक से रखरखाव किया जाता , तो ऐसी त्रासदी नहीं होती। इतना ही नहीं भूपेश बघेल ने बालासोर ट्रेन हादसे को विश्व की सबसे बड़ी दुर्घटना बताया है।
ज्ञात हो कि ओडिशा के बालासोर में रेल हादसे में अब तक 288 लोग जान गंवा चुके हैं। शुक्रवार को घटित इस हादसे के 110 घंटे बाद भी 83 शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस दुर्घटना में 1100 लोग जख्म हुए थे, जबकि 200 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है।
इससे भी भी भूपेश बघेल ओड़िशा रेल हादसे पर सवाल उठा चुके हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को रायपुर में कहा था कि यह इतिहास की सबसे बड़ी दुर्घटना है। यह भी जानना जरूरी है कि इस हादसे की संयुक्त जांच रिपोर्ट में इस भीषण घटना के पीछे सिग्नल से संबंधित गलती सामने आई है।












Click it and Unblock the Notifications