सीएम भूपेश बघेल ने कहा- हर हाल में 2500 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदेगी राज्य सरकार

रायगढ़। सीएम भूपेश बघेल ने रविवार को जिला मुख्यालय रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में करीब 1146 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने अलग-अलग हितकारी मूलक योजनाओं के तहत 1 लाख 33 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को लगभग 6 करोड़ रुपये मूल्य की सामग्री और चेंक बांटे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय विधायकों और जनप्रतिनिधियों के अनुरोध पर नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज चिकिस्तालय को गुरू घासीदास के नाम पर करने की घोषणा की।

CM Bhupesh Baghel statement on rice of paddy

इसके अलावा सीएम भूपेश बघेल ने छाल, कोसीर और सरिया को तहसील बनाने व खरसियां में रेलवे ओवरब्रिज बनाने के साथ-साथ कई अनेक घोषणाएं की। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि किसानों से धान की खरीदी राज्य सरकार हर हाल में 2500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से ही खरीदेगी। किसानों के हित और अपनी वचन के अनुरूप इसमें एक आना भी कम का भाव हमें स्वीकार्य नहीं होगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि FCI द्वारा अभी तक चावल लेने की अनुमति नहीं दिये जाने के चलते धान की खरीदी धीमी गति से चल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि बहुत जल्द इसका समाधान निकल आएगा। सीएम भूपेश बघेल ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित दो अभिनव योजनाओं- माहवारी स्वच्छता के लिए पावना अभियान और आदर्श स्वास्थ्य कार्ड योजना का भी शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता कृषि एवं जल संसाधन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे ने की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+