अहमदाबाद में क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदले जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने की टिप्पणी

रायपुर। गुजरात के अहमदाबाद में बने दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम का नाम बदलन पर देश में राजनीतिक बयानबाजी जारी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी के नाम से स्टेडियम का नाम रखे जाने को मोदी के भूतवपूर्व पीएम हो जाने का संकेत बताया है। इसके लिए उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का उदाहरण भी दिया। बुधवार को मीडिया से बात करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की परंपरा रही है। जब अटल जी जीवित थे, तो छत्तीसगढ़ में चौक का नाम अटल रखा गया था। इसके बाद वह प्रधानमंत्री नहीं रहे। इसी तरह यह संकेत है कि मोदी भी अटल जी की तरह भूतपूर्व हो जाएंगे।

cm bhupesh baghel statement on change the name of ahemdabad cricket stadium

Recommended Video

    World के सबसे बड़े Motero Stadium का नाम हुआ Narendra Modi Stadium | वनइंडिया हिंदी

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, कैसे सच खुद ही प्रकट हो जाता है। उन्होंने एक बार फिर से मोदी सरकार की 'हम दो हमारे दो' की नीति पर निशाना साधा। सरदार पटेल स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम किए जाने पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, सच कितनी खूबसूरती से खुद को प्रकट करता है...नरेंद्र मोदी स्टेडियम....- अडानी अंत..- रिलायंस अंत ....जय शाह की अध्यक्षता में हम दो हमारे दो।

    गौरतलब है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को दुनिया के सबसे बड़े और अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया जिसका नाम अब सरदार पटेल स्टेडियम की बजाय देश के प्रधानमंत्री के नाम पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम होगा। इस स्टेडियम में एक लाख 32 हजार दर्शक बैठ सकते हैं ।यहां भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार से दिन रात का तीसरा और चार मार्च से चौथा टेस्ट खेला जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+