CM भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए पहुंचे धरमजयगढ़ , दी विकास कार्यों की सौगात
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छाल पहुंचे। यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री का नर्तक दलों के द्वारा बाजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत
रायपुर, 14 सितंबर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छाल पहुंचे। यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री का नर्तक दलों के द्वारा बाजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया।

ग्रामीणों में मुख्यमंत्री से मिलने को लेकर काफी उत्साह था। कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने तख्ती पर ''थैंक्यू सीएम सर'' और ''बच्चों की अंग्रेजी शिक्षा पर ध्यान दिया, गरीब बच्चों को मान दिया'' जैसे नारे के साथ मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने छाल में भेंट मुलाकात की शुरुआत ग्राम छाल (वृंदावन) स्थित ''ऊँ अमृतेश्वर'' महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर की। उन्होंने ऊँ अमृतेश्वर महादेव का विधिवत जल अभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना भी की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंदिर परिसर में धार्मिक एवं आयुर्वेदिक महत्व के लाल चंदन का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री बघेल ने वृंदावन छाल में राज्य के प्रमुख आदिवासी नेता एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय चनेशराम राठिया की प्रतिमा का अनावरण भी किया। भेंट-मुलाकात सहित अन्य कार्यक्रमों में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक लालजीत सिंह राठिया, विधायक चक्रधर सिंह सिदार, विधायक रामकुमार यादव, विधायक प्रकाश नायक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मौजूद विशाल जनसभा को संबोंधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त दिवाली से पहले 15 अक्टूबर को किसानों के खाते में पहुंचा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी आत्मानन्द स्कूल में पढ़ने वाले हमारे बच्चे फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करते हैं। अब स्कूलों में संस्कृत भी पढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय भाषाओं की भी जानकारी दी जाएगी, ताकि बच्चे अपनी जड़ों से जुड़े रहें।
आज धरमजयगढ़ विधानसभा के घरघोड़ा में अपनों से संवाद किया, समस्याओं को सुना और समाधान के त्वरित निर्देश दिए।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 14, 2022
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा का उन्नयन किया जायेगा और विशेषज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापना की जायेगी।
साथ ही सर्व समाज के लिए घरघोड़ा में मंगल भवन का निर्माण किया जाएगा। pic.twitter.com/OJ9xzZ0XFa
मुख्यमंत्री बघेल ने ग्राम छाल में जनकल्याण के लिए की कई घोषणाएं
- खरसिया और छाल के बीच माड़ नदी में बनने वाले पुल के निर्माण कार्य को जल्दी पूरा करवाया जाएगा ।
- खरसिया से छाल और छाल से धर्मजयगढ़, छाल से घरघोड़ा रोड का निर्माण जल्दी से जल्दी प्रारंभ करवाया जाएगा।
- ग्राम सिसरिंगा में 32 केवी के नए बिजली सब स्टेशन की स्थापना की जाएगी ।
- कापू उप तहसील को पूर्ण तहसील बनाया जाएगा ।
- ओंगना से भंडारी पहुंच मार्ग तक सड़क का डामरीकरण किया जाएगा ।
- सिविल अस्पताल धर्मजयगढ़ का उन्नयन किया जाएगा साथ ही स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गायनेकोलॉजिस्ट की पोस्टिंग की जाएगी ।
- धरमजयगढ़ में 100 सीटर पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास खोला जाएगा ।
मुख्यमंत्री ने खरसिया को दी बड़ी सौगात।
— Bhupesh Online (@BhupeshOnline) September 14, 2022
मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने खरसिया में 205 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।
इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत श्री राम सुंदर दास उपस्थित रहे। pic.twitter.com/FzX7LwI6TN
रायगढ़ में 467 करोड़ की लागत से 260 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि रायगढ़ जिले की खराब सड़कों को जल्द ही बनाया जाएगा ।मुख्यमंत्री ने कहा कि पीडब्ल्यूडी सचिव श सिद्दार्थ कोमल परदेशी ने सभी खराब सड़कों का जायजा ले लिया है और वे स्वयं भी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
आज छाल (धरमजयगढ़) में भेंट- मुलाकात के दौरान अपनों से संवाद किया।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 14, 2022
गोधन न्याय योजना की सफलता की अनेक कहानियाँ सुनने को मिल रही हैं।
जिले में खराब सड़कों की शिकायतें भी मिलीं। बारिश खत्म होते ही हर हाल में सड़कों को बनाने का काम भी शुरू किया जाएगा। #BhupeshTuharDwar pic.twitter.com/fGjq88fL4B
परदेशी ने जानकारी दी कि रायगढ़ से धरमजयगढ़ 130 करोड़ की लागत से 70 किलोमीटर खरसिया-छाल-हाटी-धरमजयगढ़-पत्थलगांव तक 190 करोड़ की लागत से 90 किलोमीटर सड़क ,छाल से घरघोड़ा तक 48 करोड़ की लागत से 23 किलोमीटर सड़क, पूंजीपथरा-तमनार -मिलूपारा तक 62 करोड़ की लागत से 26 किलोमीटर सड़क ,सारंगढ़-बरमकेला-सोहेला मार्ग साढ़े 8 करोड़ की लागत से 8 किलोमीटर, बरमकेला-सरिया-नदीगांव सड़क साढ़े सात करोड़ की लागत से 18 किलोमीटर, घरघोड़ा से लैलूंगा तक 7 करोड़ की लागत से 15 किलोमीटर और सूरजगढ़ से पड़िगांव तक 6 करोड़ की लागत से 3 किलोमीटर तक सड़क निर्माण किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications