CM भूपेश बघेल ने दी टिकट के दावेदारों को हिदायत, टिकट एक मिलेगा, पार्टी के काम करें
CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अपनी जीत को पक्का करने के लिए लगातार संकल्प शिविर आयोजित कर रही है। मंगलवार को बिलासपुर जिले के विधानसभा में आयोजित संकल्प शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इस बार 75 पार करना है तो बेलतरा विधानसभा जिताना होगा, इसलिए सभी दावेदारों को आजू-बाजू के मंच में बैठाया गया है।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव में 97 उम्मीदवारों में टिकट सिर्फ एक नेता को ही मिलेगा, बाकी के जितने भी दावेदार हैं, उनके उम्मीदों पर पानी फिर जायेगा, तब उनको दुखी होकर प्रत्याशी को निपटाना नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो समझ लीजिये, मैं सबकी लिस्ट बनवा रहा हूं, उन्हें फर कभी मंच में बैठने नहीं मिलेगा। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भी दावेदारों पर नजर रखने का इशारा किया।
दरअसल, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से इस बार छत्तसगढ़ के सबसे अधिक दावेदारों ने आवेदन किया है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संकल्प शिविर में सारे दावेदारों को मंच पर स्थान दिया था,वहीं इस शिविर में अपने तीखे तेवर भी दिखाते हुए दावेदारों को भीतरघात ना करने की हिदायत देते हुए एकजुटता का दिखाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र से 97 लोगों ने आवेदन दिया है।, किन्तु टिकट तो एक को ही मिलेगा, 96 लोग बाहर हो जाएंगे, लेकिन सभी लोगों को पार्टी का कार्य करना है।
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल ने चम्पारण में राम वन गमन परिपथ के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण












Click it and Unblock the Notifications