CM भूपेश बघेल ने चम्पारण में राम वन गमन परिपथ के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

CHAMPARAN CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज चम्पारण के श्री चम्पेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत कराए गए निर्माण कार्यों का लोकर्पण किया।

CHAMPARAN BHUPESH

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चम्पेश्वर महादेव का दर्शन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए चम्पारण में 3 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से प्रभु श्रीराम की प्रतिमा, रामवाटिका, दीप स्तम्भ, भव्य प्रवेश द्वार, रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर, कैफेटेरिया, पर्यटन सूचना केन्द्र, गजीबो, लैण्डस्केपिंग, बाउंड्रीवाल, विद्युतीकरण, प्लंबिंग कार्य, पब्लिक टायलेट एवं विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

इस दौरान संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, लोकसभा सांसद दीपक बैज, विधायक धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉ. महंत रामसुन्दर दास एवं राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष नंदकुमार साय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल ने PM नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, राष्ट्रीय जनगणना संबंध में किया अनुरोध

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+