सीएम भूपेश बघेल ने मतदान से पहले कार्यकर्ताओं को दिया संदेश, हमे मोहब्बत से रहना है
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार थम चुका है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता के नाम अपने सोशल मीडिया खातों से सन्देश साझा किया है। सीएम भूपेश बघेल अपने ट्विटर खाते पर दो अलग-अलग ट्विट करके अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

वहीं एक अन्य ट्वीट में जनता के लिए लिखा की आप सबने नाश्ता कर लिया होगा. अब अपना फ़ोन उठाइए और रिश्तेदारों, मित्रों, परिचितों और पड़ोसियों को फ़ोन लगाइए, मेसेज भेजिए और कल जरूर मतदान करने के लिए कहिए। उन्हें हर एक वोट की कीमत समझाइए। हम सबको मिलकर छत्तीसगढ़ को जिताना है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए मतदान कल होगा। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से 20 सीटों पर प्रथम चरण का मतदान पहले ही हो चुका है,जबकि दूसरे चरण के लिए 70 सीटों पर मतदान कल होगा।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में कल दूसरे चरण का मतदान, प्रचार थमा, सीएम भूपेश ने पोते के साथ बिताया वक़्त












Click it and Unblock the Notifications