आकाशीय बिजली गिरने की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को मिलेगा 4-4 लाख रुपए का मुआवजा- CM भूपेश बघेल
रायपुर, जून 19। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आकाशीय बिजली गिरने की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख का मुआवजा देने का भी ऐलान किया है। बता दें कि मुंगेली के ठकुरीकापा गांव, बलौदाबाजार के रोहासी गांव तथा गरियाबंद के सहसपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई थी। सीएम ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मारे गए लोगों में दो पुरुष और एक महिला शामिल है।

मुख्यमंत्री ने शोक संतृप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आकाशीय बिजली की घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधान के तहत प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं के दौरान जनधन की हानि को रोकने एवं बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश भी सभी कलेक्टरों को दिए हैं। इस संबंध में राज्य शासन द्वारा पूर्व में एडवाइजरी भी जारी की गयी है।












Click it and Unblock the Notifications