Chhattisgarh assembly election: पहले चरण में कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें, भूपेश बघेल ने की भविष्यवाणी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में जारी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने एक भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि कांग्रेस को कितनी सीटें मिल सकती हैं।
अपने चुनावी वादों को दोहराते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कांग्रेस 18-19 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है और हो सकता है कि एक सीट गलती से भाजपा को मिल जाए।

पत्रकारों से बात करते हुए भूपेश बघेल ने कहा, 'मतदान का जो प्रतिशत सामने आ रहा है, वो अच्छा ही है। हमने जो घोषणाए कीं, चाहे वो राजीव गांधी किसान योजना के जरिए 3200 रुपए क्विंटल धान हो, 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की बात हो, शिक्षा मुफ्त करने की बात हो और 6000 रुपए/बोरा तेंदुपत्ता, इन सारे मुद्दों से लोग प्रभाविता हैं और इसी कारण से मतदान का प्रतिशत भी बढ़ेगा। पहली बार वोट करने वाले भी बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। तो, इस चरण में हमारी जो सीटें हैं वो 18 या 19 रहेंगी और 1 सीट धोखे से भाजपा के पास जा सकती है।'
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में जारी मतदान के बीच सुकमा और कांकेर में नक्सली हमले की खबरें सामने आईं थी। हालांकि सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को भगा दिया। प्रशासन ने कहा है कि वोटिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और लोगों को मतदान करते समय डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications