महादेव एप मामले में CM भूपेश बघेल का बड़ा सवाल, BJP ने एप मालिकों से तो नहीं लिया चुनावी फंड ?

Mahadev App: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अडानी और महादेव एप के मुद्दे पर बेहद आकर आक्रामक नज़र आ रही है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले पर केंद्र सरकार की भूमिका पर कई बड़े सवाल खड़े किये हैं। सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर महादेव एप के मालिकों से चुनावी फंड लेने का आरोप लगाया है।

bhupesh baghel mahadev app

ज्ञात हो कि शुक्रवार को महादेव सट्टेबाजी एप मामले में ईडी ने कोर्ट में चार्जशीट पेश की। ईडी की 8 हजार से अधिक पन्नों का चार्जशीट में सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल सहित कुल 14 आरोपियों का नाम शामिल है। छत्तीसगढ़ के व्यापारियों पर कार्रवाई के बाद अब इसप्रकरण में सियासत भी तेज हो गई है। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर महादेव एप के मालिकों से चुनावी फंड लेने का आरोप लगाया है।

सीएम भूपेश बघेल ने अपने एक एक बयान कहा कि पूरे देश में शायद ही किसी राज्य ने कार्रवाई की होगी। छत्तीसगढ़ की सरकार ने इस मामले में पूरी कार्रवाई की। हमारे यहां 450 लोगों की गिरफ्तारी हुई हैं, कांग्रेस सरकार ने तो आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था, क्योंकि वह विदेश में हैं।

सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि एप बंद करने का काम राज्य सरकार नहीं कर सकती है, यह केंद्र सरकार कर सकती है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि एप बंद नहीं की जा रही है,तो शंका है कि कहीं भाजपा ने चुनावी फंड तो नहीं ले लिया? उन्होंने भाजपा से सवालो का क्रम जारी रखते हुए कहा कि यह एप अब तक हिंदुस्तान में क्यों चल रहा है? एप संचालकों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है? बघेल ने कहा कि महादेव एप के आरोपी बीजेपी लोगों के साथ मिलकर पार्टियां करते हैं,तो ऐसे में मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल का पीएम मोदी पर कटाक्ष, वो नगरनार को अडानी को देना चाहते हैं, हम बचाना चाहते हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+