CM बघेल ने RSS पर बोला हमला, लगाया हिंसा और गुंडागर्दी का आरोप

रायपुर, 12 सितंबर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और आरएसएस पर हमला बोला है। RSS से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि (आरएसएस) का हिंदुत्व कहां से आता है? वे किस संप्रदाय का पालन करते हैं? वे किस भगवान / देवी को मानते हैं?" मुख्यमंत्री बघेल ने RSS जैसे संस्थानों के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन संस्थानों को पैदा हुए 100 साल भी नहीं हुए हैं। आरएसएस और वीएचपी 1925 में आए थे, क्या पहले हिंदू नहीं थे?"

CM Bhupesh Baghel

RSS ने इंसानों को जानवरों के नीचे रखा
आरएसएस पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कई सवाल किए। उन्होंने RSS जैसे संस्थानों पर हिंसा और गुंडागर्दी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये हिंसा, गुंडागर्दी हमारी संस्कृति नहीं है। RSS के लोग ऐसे लोग हैं, जिन्होंने इंसानों को जानवरों के नीचे रखा। इस दौरान भूपेश बघेल ने गांधी जी कि हत्या का आरोप भी RSS पर लगाया।

आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं जब, बघेल ने RSS और BJP पर हमला बोला है। इससे पहले भी बघेल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर आदिवासी हत्या को लेकर दिए बयान को लेकर घेरा था। भूपेश बघेल ने ट्विटर पर वीडियो जारी करते हुए कहा था कि क्या भाजपा के लोग कोई षड्यंत्र कर रहे हैं? 71 आदिवासियों की 4 दिन पहले मौत का सफेद झूठ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बोला है। क्या दिमाग में कोई प्लानिंग है? सीएम ने भाजपा पर षड्यंत्र का आरोप लगाया है और कहा है कि आदिवासियों की मौत का आंकड़ा सफेद झूठ है।

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आदिवासियों की मौत पर कही थी ये बात
बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने एक संबोधन के दौरान कहा था कि प्रदेश में 71 आदिवासी पिछले दिनों में मारे गए हैं। इसको लेकर राज्य के मुख्यमंत्री जांच नहीं करवा रहे हैं, बल्कि केरल में जाकर राहुल गांधी के साथ ताली बजा रहे हैं। उनके इस बयान पर भपेश बघेल भड़क गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+