Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CG NEWS: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं से करेंगे भेंट-मुलाकात, विकास के मुद्दे पर होगी चर्चा

BHUPESH BAGHEL BHENT MULAKAT: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार 23 जुलाई को संभवतः रायपुर संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इण्डोर स्टेडियम में होगा। मुख्यमंत्री इस दौरान संभाग के पांचो जिलों से आए युवाओं, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, मितान क्लब के सदस्यों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें प्रतिभागियों सहित अन्य सभी युवाओं से बातचीत करेंगे।

BHUPESH BAGHEL

मुख्यमंत्री श्री बघेल की युवाओं से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम को पूर्व में आयोजित प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान का विस्तार माना जा रहा है। इसके पहले मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेश के सभी शहरी और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और शासकीय योजनाओं के लिए लोगों का फीडबैक भी जाना था।

अब सभी संभाग मुख्यालयों में समय-समय पर होने वाले युवाओं से भेंट-मुलाकात के इस कार्यक्रम में बघेल छत्तीसगढ़ के विकास के मुद्दों, युवाओं के लिए संचालित योजनाओं, उनकी उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से मेरे सपनों का नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के लिए युवाओं की सोच और सुझाव भी लेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से मिले सुझावों को नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के लिए तैयार की जाने वाली योजनाएं बनाने में भी शामिल किया जाएगा। युवा इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से सीधे प्रश्न भी पूछ सकेंगे और उनके जवाब भी पा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साढ़े चार सालों में युवा हित में अनेक निर्णय लिये हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस माफी के साथ ही राज्य में रोजगार मिशन का संचालन किया जा रहा है। साढ़े चार सालों में बड़े पैमाने पर शासकीय भर्तियां की गई हैं। हाल ही में रोक हटने के बाद और लगभग 20 हजार शासकीय पदों भर्तियां की जा रही हैं। रोजगार मेलों का आयोजन कर बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एक लाख 17 हजार से अधिक युवाओं को बेरोजगारी भत्ते की राशि हर महीने प्रदान की जा रही है। अब तक 80 करोड़ रुपए भत्ते के रूप में बेरोजगार युवाओं के खाते में अंतरित की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल का प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ ने जताया आभार

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+