CG News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर अमल, चेट्रीचंड्र महोत्सव पर रहेगा सामान्य अवकाश

Chhattisarh News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 मार्च को शदाणी दरबार तीर्थ में चेेटीचण्ड्र महोत्सव पर प्रदेश के नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में अवकाश की घोषणा की थी ।

bhupesh baghel

Chetri Chandra: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप 23 मार्च 2023 दिन गुरूवार को चेट्रीचंड्र (चौतीचांद) महोत्सव के लिए राज्य के नगर-निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में सामान्य अवकाश रहेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सामान्य अवकाश की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

23 मार्च को राज्य में सभी बैंक एवं अन्य शासकीय वित्तीय संस्थाएं, कोषालय, उप कोषालय, सहकारी बैंक आदि खुले रहेंगे। नया रायपुर स्थित सभी शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे।

गौरतलब है कि 17 मार्च को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर स्थित शदाणी दरबार तीर्थ में आयोजित संत राजाराम साहिब के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल हुए थे । उन्होंने इस अवसर पर चेेटीचण्ड्र महोत्सव पर प्रदेश के नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में अवकाश की घोषणा की थी ।

यह भी पढ़ें CG News: सीएम भूपेश बघेल ने दी चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं, छत्तीसगढ़ के लिए दुआ में मांगी खुशहाली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+