मुख्यमंत्री बघेल ने अंबिकापुर में नवनिर्मित ट्रांजिट हॉस्टल का किया लोकार्पण
Bhupesh Baghel: अम्बिकापुर आने वाले शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को शहर के बीचों बीच सर्वसुविधायुक्त आवास की सुविधा मिलेगी।

Ambikapur: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा संभाग के मुख्यालय अम्बिकापुर में नवनिर्मित ट्रांजिट हॉस्टल का लोकार्पण किया। ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण हेतु वर्ष 2018 में 10.41 करोड़ रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी। जिसका निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आज मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा लोकार्पण संपन्न हुआ। ट्रांजिट हॉस्टल जी3 भवन है। इस ट्रांजिट हॉस्टल में कुल 54 कमरे हैं।
ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण से स्थानांतरण पश्चात अम्बिकापुर आने वाले शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को शहर के बीचों बीच सर्वसुविधायुक्त आवास की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव चिन्तामणि महाराज सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें CG News: छत्तीसगढ़ी तीज त्यौहारों के आयोजन से अपनी परम्पराओं से जुड़ेगी नई पीढ़ी: CM भूपेश बघेल












Click it and Unblock the Notifications