छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस अकादमी हुई तैयार, 27 सितंबर को CM भूपेश बघेल करेंगे लोकार्पण
CHHATTISGARH TENNIS ACADEMY: भूपेश बघेल सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में खेलों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। पूरे प्रदेश में विश्वस्तरीय खेल मैदान भी तैयार किए जा रहे हैं। राज्य में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम,अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के बाद टेनिस अकादमी खुलने जा रही है।

27 सितंबर को सीएम भूपेश बघेल बुधवार टेनिस स्पोर्ट्स अकादमी , छात्रावास एवं प्रशासनिक भवन का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू भी उपस्थित रहेंगे। रायपुर के लाभांडी में 17.15 करोड़ रूपए की लागत होने वाली टेनिस अकादमी छत्तीसगढ़ की प्रथम और सबसे बड़ी अकादमी होगी।
मिली जानकारी के मुताबिक 4 एकड़ क्षेत्र में स्थापित इस टेनिस स्पोर्ट्स अकादमी के तीन मुख्य हिस्से है। पहला भाग एडमिन बिल्डिंग, दूसरा हिस्सा अकादमी की हॉस्टल बिल्डिंग है और तीसरा हिस्सा मुख्य स्टेडियम का है।
इस टेनिस एकेडमी में 1 नग मुख्य टेनिस कोर्ट (सिंथेटिक) और 5 नग प्रेक्टिस टेनिस कोर्ट (सिंथेटिक) का प्रावधान किया गया है। इसका निर्माण कुल 4 एकड़ क्षेत्रफल अंतर्गत किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications