Chhattisgarh: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने संभाला कार्यभार, कार्यालय में की पूजा अर्चना
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नए साल के पहले दिन यहां मंत्रालय महानदी भवन में पूजा-अर्चना कर कामकाज संभाल लिया है। इस मौके पर विभागीय सचिव भुवनेश यादव, संचालक दिव्या मिश्रा सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। राजवाड़े ने अधिकारियों से विभागीय गतिविधियों के संबंध में चर्चा की तथा इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए।

ज्ञात हो कि सीएम विष्णुदेव साय की कैबिनेट में लक्ष्मी राजवाड़े इनमें एकमात्र महिला विधायक हैं। वह भटगांव विधानसभा क्षेत्र से पहली बार की विधायक हैं। सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम वीरपुर की लक्ष्मी राजवाड़े पहली दफा जनपद सदस्य के पद पर निर्वाचित हुई थी। बीते पंचायत चुनाव में उन्होंने जिला पंचायत सदस्य में भी विजय हासिल की थी। वह भाजपा महिला मोर्चा सूरजपुर की जिला अध्यक्ष भी है।
यह भी पढ़ें New Year 2024: छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने जनता को दी नववर्ष की दी शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications