मजदूर दिवस पर छत्तीसगढ़ खायेगा बोरे बासी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की अपील, जानिए क्या है बोरे बसी?
labor's day
रायपुर, 30 अप्रैल। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता से अपील की है कि वह गर्मी के मौसम में बोरे-बासी खाएं। दरअसल छत्तीसगढ़ की संस्कृति चावल को पानी में भिगोकर खाने वाले व्यंजन बोरे बासी का अहम स्थान है। मुख्यमंत्री बघेल ने 01 मई को मजदूर दिवस को बोरे बासी के स्वास्थ्य और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए लोगों को बासी खाने अपील की है।

मजदूर दिवस के मौके पर बोरे बासी थाली' का शुभारंभ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आव्हान पर संस्कृति विभाग की तरफ से छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 01 मई को मजदूर दिवस के मौके पर संस्कृति विभाग के परिसर स्थित गढ़ कलेवा में 'बोरे बासी थाली' का शुभारंभ किया जा रहा है।गौरतलब है कि चावल को रातभर पानी में भिगोकर सुबह पूरी तरह भीग जाने पर उसे भाजी, टमाटर चटनी, टमाटर-मिर्ची की चटनी, प्याज, बरी-बिजौरी और आम-नींबू के आचार के साथ आनंदपूर्वक खाया जाता है,इस व्यंजन को ही बासी कहा जाता है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बोरे और बासी की खासियत बताते हुए ट्ववीट करके बताया है कि बोरे बासी को गर्मी के दिनों में खाने से शरीर में ठंडक रहती है और पाचन शक्ति मजबूत होती है। सीएम बघेल का कहना है कि बोरे बासी में सारे पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। उन्होंने जनता से कहा है कि हम सभी 1 मई को मजूदर दिवस के दिन बोरे और बासी को खाएं और अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करें।
Recommended Video
अमेरिका में किया जा चुका है बासी पर शोध
बोरे बासी को सेहत किए नजरिये से भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, इसमें विटामिन बी-12 की प्रचूर मात्रा होने के साथ कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह रक्तचाप और हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने का भी काम करता है। बोरे बासी में आयरन, पोटेसियम, कैल्शियम भरपूर मात्रा पाए जाते हैं ,इस कारण इसे खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और तपती गर्मी में भी शरीर में ठंडकता बरकरार रहती है। आम तौर पर गरीबो और मजदूरों का भोजन माने जाने वाला बोरे बासी छत्तीसगढ़ में सभी वर्गों के बीच सामान रूप से लोकप्रिय हैं।
आपके लिए यह जानना भी रोचक होगा कि अमेरिका में छत्तीसगढ़ के व्यंजन बोरे और बासी पर शोध किया गया था,जिसमे पाया गया की इसे खाने से डिहाइड्रेशन और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रहता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व थकान दूर करते है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: मिशन 2023 से पहले फिर दिखाई दे रही है भूपेश और सिंहदेव के बीच सियासी दौड़












Click it and Unblock the Notifications