Chhattisgarh: खेल रहे बच्चों पर जंगली मधुमक्खियों ने किया हमला, झाड़ फूंक के चक्कर में मासूम की मौत
कवर्धा, 17 सितम्बर। छत्तीसगढ़ में कबीरधाम जिले के नक्सल प्रभावित गांव दलदली में एक परिवार पर जंगली मधुमक्खियां इस तरह आफत बन कर बरसी की पूरा परिवार ही इसका शिकार हो गया। जंगली मधुमक्खियों के हमले से 7 लोग घायल हो गए। इस हादसे में एक बच्चे की मौत भी हो गई। ग्रामीणों के अनुसार एक विशेष प्रजाति की जंगली मधुमक्खी ने बच्चों पर हमला किया था।

घर के बाड़ी में खेल रहे थे बच्चे
यह घटना कबीरधाम जिले के ग्राम दलदली की है जहां घर लगे बाड़ी में खेल रहे थे। जिसमें अपने 10 वर्षीय बहन के साथ ढाई साल की बच्ची लोकेश्वरी भी खेल रही थी। वहीं बच्चे घर के पास स्थित बाड़ी में भुट्टा तोड़ने गए थे, खेल खेल में बच्चों ने पास के एक पेड़ पर लटके मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर मार दिया। जिससे मधुमक्खियों के झुंड ने खेल रहे बच्चों पर हमला कर दिया।

बहन और मां ने की बच्ची को बचाने की कोशिश
जैसे ही जंगली मधुमक्खियों के झुंड ने हमला किया वैसे ही 10 वर्षीय बहन ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन मधुमक्खियों ने उस पर भी हमला कर दिया। जिसके बाद उसकी बच्चे की मां ने मधुमक्खियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन वह भी सफल नहीं हो सकी।

पहले झाड़ फूंक कराया फिर ले गए अस्पताल
मधुमक्खियों के हमले के बाद इसकी सूचना ग्राम दलदली के ग्रामीणों को लगी, जिसके बाद ग्रामीणों ने घायल लोकेश्वरी और बच्चों को झाड़ फूंक कराने कथित बैगा के पास ले गए। लेकिन बच्ची की तबियत बिगड़ता देख परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। स्थानीय डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के शरीर पर मधुमक्खियों के डंक का तेजी से असर हो रहा था, इसलिए उसे बोड़ला समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया था। लेकिन परिजन उसे घर ले गए, जहां बच्ची ने दम तोड़ दिया।

मधुमक्खियों के डंक से बच्ची की हुई मौत
इस हमले में यादव परिवार के पांच सदस्य समेत 7 अन्य लोग घायल हो गए, घायलो का इलाज दलदली के स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। जहा सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। इस घटना में अपने परिवार की लाडली ढाई साल की बच्ची लोकेश्वरी यादव भी अपने भाई बहनों व मोहल्ले के बच्चों के खेल रही थी। लेकिन अचानक जंगली मधुमक्खियों के हमले से ने बच्ची नही भाग सकी और झुंड का शिकार हो गई। बच्ची को बचाने उसकी 10 साल की बहन व अन्य बच्चों ने कोशिश की, लेकिन मधुमक्खी के डंक से नहीं बचा पाए।

तुमेर प्रजाति की जंगली मधुमक्खियों ने किया था हमला
ग्रामीणों के अनुसार तुमेर प्रजाति की जहरीली मधुमक्खी के काटने से बच्ची की मौत हुई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम दलदली के आसपास इन प्रजाति के मधुमक्खी पाए जाते हैं। तरेगांव थाना प्रभारी युवराज साहू ने बताया कि मृतक बच्ची लोकेश्वरी यादव सहित अन्य बच्चे घर के पास स्थित बाड़ी में भुट्टा तोड़ने गए थे। इस घटना के बाद तरेगांव थाना पुलिस शव का पीएम कर परिजनों को सौंपा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications