Chhattisgarh: हम अपनी सरकार की आलोचना नहीं कर सकते, सचिन पायलट के लगातार संपर्क में है पार्टी: सिंहदेव

Chhattisgarh: सिंहदेव ने सचिन पायलट को पार्टी का अहम हिस्सा बताते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार सचिन पायलेट से संपर्क में हैं,इससे पता चलता है कि कांग्रेस मामले को पूरी गंभीरता से सुलझाने की कोशिश कर रही है।

t s singhdeo sachin pailot

TS Singhdeo: राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच तकरार से पनपे सियासी हालातों को कांग्रेस पार्टी सुलझाने में लगी हुई है। कांग्रेस संगठन के कई वरिष्ठ नेता मानते हैं कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार और सचिन पायलट के बीच चल रहे विवाद को सुलझा लेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने अपने ताज़ा बयान में कहा है कि हम अपनी ही सरकार की आलोचना नहीं कर सकते और इसीलिए पार्टी के नेताओं ने माना है कि सचिन पायलट की टिप्पणी पार्टी विरोधी है, हालांकि सिंहदेव ने सचिन पायलट को पार्टी का अहम हिस्सा बताते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार सचिन पायलेट से संपर्क में हैं, इससे पता चलता है कि कांग्रेस मामले को पूरी गंभीरता से सुलझाने की कोशिश कर रही है।

गौरतलब है कि सचिन पायलट राजस्थान की के पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे शासन में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में अपनी पार्टी की सरकार के मुखिया अशोक गहलोत के खिलाफ मुखर हैं। पायलट की अपने लगभग हर कार्यक्रम में अशोक गहलोत पर सवाल खड़े करते हैं। 11 अप्रैल को पायलट ने गहलोत के खिलाफ एक दिन का अनशन करके आरोप लगाया था कि वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत मिले हुए हैं।

इसके अलावा सिंहदेव ने अतीक अशरफ हत्याकांड का ज़िक्र करते हुए उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाये। सिंहदेव ने कहा कि कानून की उचित प्रक्रिया का पालन करने की जरूरत है। किसी भी आरोपी को अपना बचाव करने का अवसर दिया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास एक संविधान है और अगर हम एक लोकतांत्रिक देश चाहते हैं, तो कानून की उचित प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें CG News: प्रियंका गांधी ने किया मिलेट मिशन के स्टाल का निरीक्षण, आदिवासी महिला मानमती पोटाई को लगाया गले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+