CG Election: 50 फीसदी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में होगा मतदान, आयोग ने की तीसरी आंख की व्यवस्था

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की वोटिंग के लिए चुनाव आयोग कई तरह तैयारियां की है। अब 17 नवंबर की मतदान से पहले विशेष तरह की तैयारी की जा रही है। छत्तीसगढ़ की 50 फ़ीसदी पोलिंग बूथों में CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं।

बाकी मतदान केंद्रों की निगरानी अन्य माध्यमों से की जाएगी। रायगढ़ जिले में 543 ऐसे पोलिंग बूथ हैं। जहां सीसीटीवी कैमरे की नजर में वोटिंग होगी। यहां कैमरे लगाने का काम चालू है। आज यानी 16 नवंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष हिदायत दी गई है।

Chhattisgarh Assembly Election 2023:

मतदान केंद्र में कोई अप्रिय वारदात न हो‌। निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ चुनाव हो। इसके लिए इस बार केंद्रीय चुनाव आयोग काफी गंभीर है। इसके तहत हर मतदान केंद्रों की विशेष तौर पर निगरानी करने कहा गया है। इसमें सबसे खास बात यह है कि 50 फीसदी मतदान केंद्रों की देख रेख सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी।‌

इसका डायरेक्ट कनेक्शन जिला निर्वाचन शाखा से जुड़ा रहेगा। इसकी देख रेख करने के लिए एक टीम तैनात रहेगी। किसी भी मतदान केंद्र में किसी तरह की अप्रिय हलचल होने पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

रायगढ़ जिले के चार विधानसभाओं लैलूंगा, रायगढ़, खरसिया और धरमजयगढ़ में 1085 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इसमें 4 विधानसभा के 543 सेंटरों में सीसीटीवी कैमरा लगेगा।

किसी विधानसभा में 100 तो किसी में डेढ़ सौ मतदान केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है। हर विधानसभा में अनुमानित 135 पोलिंग बूथों में लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

लेकिन जहां मतदान केंद्रों की संख्या अधिक है। वहां ज्यादा सेंटरों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। इसके लिए निर्वाचन शाखा की ओर से केंद्रों की लिस्ट सीसीटीवी कैमरा लगाने वाली एजेंसी को दी गई है। रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा में सबसे अधिक 289 पोलिंग बूथ बनाए गए।

हालांकि आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो रायगढ़ विधानसभा में सबसे ज्यादा 292 पोलिंग बूथ है। लेकिन इसमें 59 मतदान केंद्र सारंगढ़ जिले के सरिया तहसील में शामिल है‌। इसके कारण केवल रायगढ़ विधानसभा में 233 मतदान केंद्रों की ही गणना इस जिले के हिसाब से की जा रही है। धरमजयगढ़ में सबसे कम 281 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। लैलूंगा में 282 मतदान केंद्र है‌। इसमें से हर विधानसभा में 50-50 प्रतिशत पोलिंग बूथों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+