छत्तीसगढ़: मंकीपॉक्स के खतरे के बीच स्वाइन फ्लू की दस्तक, प्रदेश में मिले 14 मरीज
छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब में स्वाइन फ्लू ने दहशत फैला दी है।
रायपुर, 03 जुलाई। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब में स्वाइन फ्लू ने दहशत फैला दी है। स्वाइन फ्लू छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत 7 जिलाें में 11 मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी में मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. सुभाष मिश्रा ने कहा कि स्वाइन फ्लू भी आम सर्दी जुकाम की तरह लक्षणों को प्रदर्शित करता है, लेकिन यह तुलनात्मक रूप से कई दिनों तक प्रभावशील रहकर श्वसन तंत्र को नुकसान पहुंचता है।

इधर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने जनता से मंकीपॉक्स, कोविड-19 और स्वाइन फ्लू के संकट के बीच बारिश के सीज़न में फैलने वाली मौसमी बीमारियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि बारिश में लगातार होने वाले मौसमी परिवर्तन की वजह से कई तरह की संक्रामक बीमारियां होती हैं। इससे सतर्क और बचने रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग ने भी बीमारियों के संबंध में मेडिकल कॉलेज अस्पतालों, मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों और सिविल सर्जनों को जरुरी निर्देश जारी करके सभी जिलों को इसके लिए अलर्ट में रखा है।
यह भी पढ़ें Income Tax Raid : आयकर विभाग का छत्तीसगढ़ में छापा, रायपुर समेत कई शहरों में छानबीन












Click it and Unblock the Notifications