12 हाथी के झुंड के बीच महुआ बीन रही महिला फंस गई फिर एक-एक कर हाथियों ने शुरू कर दिया हमला

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र में हाथियों के एक दल ने महिला को कुचल कर मार डाला। प्रतापपुर वन परिक्षत्र के कोटेया जंगल में शनिवार की सुबह कोटेया गांव की निवासी 28 साल की विमला सहित गांव के पांच लोग महुआ बीनने जंगल में गए हुए थे। इसी दौरान जंगल में घूम रहे 12 हाथियों के झुंड ने सभी को घेर लिया।

लोगों के बीच डर का माहौल

लोगों के बीच डर का माहौल

हाथियों के झुंड को देख कर चार लोग अपनी जान बचा कर भाग गए। जबकि विमला हाथियों के बीच में फंस गई। महिला को हाथियों ने पटक-पटक कर मार डाला। खुद की जान बचाने के दौरान एक बच्चा सहिता चार लोग घायल हो गए। प्रतापपुर वन टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहा है। वहीं इस घटना से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया है।

वन विभाग के सामने चुनौती

वन विभाग के सामने चुनौती

बता दें कि कोरोना वायरस के प्रकोप को खत्म करने के लिए पूरे इलाके में लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में लगातार ग्रामीणों को घरों में सुरक्षित रहने के लिए अपील के साथ जागरुक भी किया जा रहा है। लेकिन इस घटना के बाद जंगलों से सटे गांव के ग्रामीणों में जागरुकता के लिए वन विभाग के पास चुनौती खड़े होती नजर आ रही है।

लोगों को सतर्क रहने की हिदायत

लोगों को सतर्क रहने की हिदायत

कोटेया जंगल में हुए हादसे के बाद यह बात साफ हो गई है कि वन विभाग ग्रामीणों को जागरुक करने के लिए कोई पहल नहीं कर रही है। बता दें कि इन दिनों महुआ का सीजन है। ऐसे में एक तरफ कोविड 19 को रोकने पूरा देश लॉकडाउन है तो वहीं ग्रामीण महुआ चुनने जंगल तक पहुंच रहे है। ऐसे में ग्रामीणों पर उनकी जान को लेकर खतरा बना रहता था। फिलहाल, वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+