Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, BJP में शामिल हुए पूर्व विधायक केशव चंद्रा

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले अपने कुनबे को मजबूत करने में जुटी है। सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक केशव चंद्रा भाजपा में शामिल हो गए हैं. केशव के साथ 3,831 कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने केशव चंद्रा का पार्टी में प्रवेश कराया। इसके अलावा कांग्रेस नेता जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर भी आज बीजेपी में शामिल हो गए है।

cg news

गौरतलब है कि केशव चंद्रा जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं। 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में केशव चंद्रा ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। साल 2018 में केशव चंद्रा ने बीजेपी प्रत्याशी कैलाश साहू को 21 हजार से अधिक वोटों से हराया था. जैजैपुर क्षेत्र में केशव चंद्रा का मजबूत खासा जनाधार है। ज्ञात हो कि करीब तीन सप्ताह पहले बसपा के पूर्व MLA केशव प्रसाद चंन्द्रा ने पार्टी से इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टंडन को भेज दिया था।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में Bollywood Movie आर्टिकल 370 टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की घोषणा

इससे पूर्व छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता विधान मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, मनमोहन ठाकुर और करीब 200 समर्थकों ने रायपुर में बीजेपी की सदस्यता ली थी।

यह भी जानना जरुरी है कि चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी है. इसके अनुसार छत्तीसगढ़ में 3 चरण में चुनाव होंगे. वहीं चुनाव के परिणाम 4 जून को आएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल, दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल और तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होंगे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ सरकार ने तीन महीने में लिए बड़े फैसले, लोगों ने जताया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+