छत्तीसगढ़: मोदी के विकास मंत्र पर लड़ा जायेगा अगला चुनाव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बनी सहमति
रायपुर,27 मई। छत्तीसगढ़ में मिशन 2023 की तैयारियों में जुट चुकी भाजपा में बैठकों का दौर जारी है।शुक्रवार को रायपुर में स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान विधायक नारायण चंदेल ने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता राजनितिक प्रस्ताव पेश किया किया,जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

भाजपा मोदी का विकास का मंत्र लेकर लड़ेगी चुनाव
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 8 साल पूरे हो रहे हैं। सबका साथ-सबका विकास के नारे के साथ भाजपा 2014 के लोकसभा चुनाव में जनता के बीच गई थी और 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता ने हमें पुनः अपना समर्थन दिया। पुरंदेश्वरी ने आगे कहा कि अब 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जनता का पूर्ण समर्थन हमें मिलेगा। 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए हम अभी से तैयार हैं। केन्द्रीय नेतृत्व के आहवान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जनता के बीच सेवा भाव के साथ जाएंगी।
मोर्चा प्रकोष्ठों को सौंपे गए काम
भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने बैठक में नेताओं से कहा कि पार्टी के सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई, जिसे प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण करना होगा । बूथों को मजबूत करने के लिए बड़े नेताओं को लगातार कार्यकर्ताओं से मेलजोल बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि इससे हमारी पार्टी की मजबूती और भी बढ़ेगी।भाजपा प्रदेश प्रभारी ने बैठक में किसानो से जुडी समस्याओ पर विशेष फोकस करने पर बल देते हुए कहा कि खाद की कमी से, बारदाने की कमी, रकबा कटौती से लगातार परेशान है। किसानों को विश्वास दिलाना होगा कि भाजपा उनके साथ है। पुरंदेश्वरी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों से मन की बात उसको लेकर भी हर बूथ में तैयारी की जानी चाहिए।
मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने होंगे विभिन्न कार्यक्रम
बैठक में भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठनात्मक कार्यों को रूट मैप पेश किया। भाजपा 1 से 15 जून तक चलने वाले सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण योजना चलाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार के 8 वर्ष के कार्यों को जनता तक रिपोर्ट कार्ड के रूप में बताना है।
भाजपा केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर रिपोर्ट टू नेशन नाम से कार्यक्रम का शुभारंभ (31 मई से 1 जून), जन केंद्रित गतिविधियों के 75 घंटे (1 से 14 जून), बिरसा मुंडा विश्वास रैली और आदिवासी मेला (3 जून से 5 जून), अल्पसंख्यकों के साथ बातचीत (6-8 जून), विकास तीर्थ बाईक रैली (7-13 जून), बाबा साहेब विश्वास रैली और चौपाल बैठक (1-13 जून), गरीब कल्याण जनसभा (1-13 जून)आयोजित करेगी।
पारित हुआ राजनीतिक प्रस्ताव
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह प्रस्ताव प्रदेश सरकार के लिए एक तरह से दर्पण है। प्रदेश में हर तरफ अराजकता की स्थिति है कांग्रेस सरकार इस समय केवल ट्रांसफर, टेंडर, टिकट के मोह में फंसी हुई है इनका जनता से कोई सरोकार नहीं है। राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने किया।












Click it and Unblock the Notifications