Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chhattisgarh: यूथ कांग्रेस मेंबरशिप में हुआ घपला, 9 लाख कुत्ते बिल्ली को बनाया सदस्य, लिया गया एक्शन

कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ में यूथ कांग्रेस चुनाव में फर्जी मेंबरशिप करने के मामले का खुलासा हुआ है।

रायपुर, 06 जुलाई। कांग्रेस पार्टी से युवाओं को जोड़ने के अभियान को पार्टी कार्यकर्ता ही धक्का पहुंचा रहे हैं। कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ में यूथ कांग्रेस चुनाव में फर्जी मेंबरशिप करने के मामले का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि सदस्यता अभियान का टारगेट पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं ने डिजिटल मेंबरशिप अभियान के तहत बनाई गई एप में कुत्ते बिल्ली समेत कई अन्य जानवरों की तस्वीर लगाकर लाखो फर्जी सदस्य बना दिए।

youth congress

मामले का खुलासा होने के बाद युवक कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने फटकार लगाते हुए करीब 9 लाख सदस्यों को निरस्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में युवक कांग्रेस चुनाव के लिए 17 लाख सदस्य बनाये गए थे। इन सभी सदस्यों की जांच करवाई गई, तो खुलासा हुआ कि सदस्यता एप में 9 लाख सदस्यों फर्जी हैं। यह भी जानना जरुरी है कि यूथ कांग्रेस की मेंबरशिप कैम्पेन के दौरान पूरे देश में छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र समेत कई राज्यों को पछाड़ते हुए सबसे अधिक सदस्य बनाये थे।

यह भी पढ़ें Operation Monsoon को मिल रही है सफलता, कांकेर में नक्सलियों का कैम्प ध्वस्त

यूथ कांग्रेस का मेंबर बनने के लिए आवेदक को 50 रुपये की फीस आनलाइन जमा करनी थी। लिहाजा लाखो में सदस्यता रद्द होने के बाद यह राशि संगठन के पास ही बेनामी तौर पर जमा रहेगी। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने हर सदस्य की जांच करवाने की बात कही हैं,जबकि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल का कहना है कि लगभग 9 लाख लोगो की सदस्यता रद्द की गई है। तस्वीर के मिलान मतदाता सूची से न हो पाने, मतदाता परिचय पत्र में गड़बड़ी, गलत आवेदन भरने वालो की सदस्यता समाप्त की गई है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ सरकार बड़ा ऐलान, प्रदेश में शिक्षकों के 10 हजार पदों पर जल्द होंगी भर्तियां

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+