छत्तीसगढ़: माओवदियों के खिलाफ अभियान जारी, एक सप्ताह के अंदर मुठभेड़ में मारे गए 2 इनामी नक्सली

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली राकेश मड़कम के ढेर होने की सूचना है। राकेश मड़कम नक्सलियों की कटेकल्याण एरिया कमेटी का मेंबर है।

दंतेवाड़ा, 29 जुलाई। छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षाबलों का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली राकेश मड़कम के ढेर होने की सूचना है। राकेश मड़कम नक्सलियों की कटेकल्याण एरिया कमेटी का मेंबर है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस के जवान अब भी घटनास्थल पर मौजूद रहकर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने नक्सल मुठभेड़ घटित होने की पुष्टि की है।

मारा गया इनामी नक्सली राकेश मडकम

मारा गया इनामी नक्सली राकेश मडकम

मिली जानकारी के मुताबिक, जवानों को सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सीमा इलाके नहनी गुडरा के जंगल में हथियारधारी नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की पुलिस फोर्स को मौके के लिए रवाना किया था। सुरक्षाबल जब मौके पर पहुंचा, तो माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों से हुई गोलीबारी के दौरान एक माओवादी मारा गया है। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीयों ने बताया कि सुकमा के बिंद्रापानी गांव के पास जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में कटेकल्याण एरिया कमेटी के मेंबर राकेश मडकम को मार गिराया गया है। इस नक्सली पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

सोमवार को हुई मुठभेड़ में भी मिली थी सफलता

सोमवार को हुई मुठभेड़ में भी मिली थी सफलता

इससे पहले बीते सोमवार को भी छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी । इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक हार्डकोर नक्सली को मार गिराया था । इस नक्सली पर भी 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। यह मुठभेड़ कटेकल्याण थाना क्षेत्र में हुई थी । दरअसल बड़ी तादाद में माओवादियों के इकठ्ठा होने की सूचना पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन लांच किया गया था।

दोनों तरफ से लगभग आधे घंटे तक फायरिंग के बाद डीआरजी जवानों के भारी पड़ने पर नक्सली जंगल की तरफ भाग खड़े हुए थे। मृतक माओवादी की पहचान बुधराम मरकाम के तौर पर की गई थी । कई घटनाओ में शामिल इस माओवादी पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। बीते कुछ दिनों से माओवादी बस्तर के अलग-अलग इलाकों में उत्पात मचा रहे हैं।

नक्सली मना रहे हैं शहीदी सप्ताह

नक्सली मना रहे हैं शहीदी सप्ताह

दरअसल हर साल की भांति इस बार भी 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मना रहे हैं। इस दौरान माओवादी ने बस्तर के इलाकों में बड़ी तादाद में पर्चे , बैनर आदि लगाकर नक्सली अभियान में मारे गए अपने साथियों को शहीद मानते हुए, उनके सम्मान में रैलियां, सभाएं और अन्य कार्यक्रम आयोजित करते हैं। दरअसल भाकपा माले के संस्थापक चारू मजूमदार और कन्हैया चटर्जी को याद करते हुए मोआवादी देशभर में शहीदी सप्ताह मनाते हैं।

माओवादियों के कोर इलाके में घुस रहे जवान

माओवादियों के कोर इलाके में घुस रहे जवान

माओवादियों के शहीदी सप्ताह के दौरान जंगलो में उनके जमावड़े की सुचना मिलने पर पुलिस ने अपनी सर्चिंग बढ़ा दी है। इस दौरान जवान नक्सलियों के कोर इलाके में घुसकर उन्हें तलाश रहे हैं। इस सप्ताह के दौरान बस्तर समेत छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।इसके अलावा नक्सली उत्पात की आशंका के चलते रेलवे भी अलर्ट मोड़ पर चल रहा है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली का शव बरामद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+