CG: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने संभाला कामकाज, लंबित प्रकरणों को समय में निराकृत करने के दिए निर्देश
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व टंकराम वर्मा ने गुरुवार को अपना कार्यभार संभालने के बाद विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। मंत्री वर्मा ने खेल प्रतिभागियों के लिए मूलभूत सुविधाओं के विकास, इसकी गतिविधियों और उपलब्ध खेल संस्थानों की जानकारी ली।

इस बैठक में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को विभिन्न विधाओं के खेल के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश के सभी खेल मैदानों का समतलीकरण के साथ-साथ मैदानों को सर्वसुविधायुक्त बनाया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिले।
उन्होंने ग्रामीण स्तर पर बने खेल क्लबों का पंजीयन करने के निर्देश जारी किये,ताकि इन खेल क्लबों को आवश्यकतानुसार अनुदान भी दिया जा सके।वहीं खेल विभाग के बजट की जानकारी लेकर खेल गतिविधियों में तेजी लाने के यथाशीघ्र बजट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
मंत्री वर्मा ने राजस्व विभाग के लंबित सभी प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश अफसरों को दिए। समय सीमा में निराकृत नही करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई तय की जाएगी। इस मौके पर विभागीय सचिव भुवनेश यादव, विशेष सचिव रमेश शर्मा, संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम, खेल विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा समेत विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में बड़ा बदलाव, IPS मयंक श्रीवास्तव ने किया जनसंपर्क आयुक्त का पदभार ग्रहण












Click it and Unblock the Notifications