Chhattisgarh Result 2023: रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज रात होगी बड़ी बैठक, तय हो जायेगा छत्तीसगढ़ का CM

Chhattisgarh Election Result: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल करके एक बार फिर सत्ता में वापसी की है। इस बीच राज्य के अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भी सुगबुगाहट तेज हो गई है। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, नितिन नवीन विशेष विमान से दिल्ली से रायपुर आने हेतु रवाना हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इन्ही नेताओ पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का नाम तय करने का जिम्मा सौंपा है। आज रात ही रायपुर में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा नेताओं बड़ी बैठक होगी।

cg election
भाजपा के मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में स्पष्ट रूझान और भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने के संकेत मिलने के बाद भाजपा के चुनाव सह प्रभारी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया विशेष विमान से दोपहर 03ः30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर आएंगे। मांडविया सायं 04 बजे प्रदेश भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। मांडविया आज रात्रि भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रहेंगे।

ज्ञात हो कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, दुर्ग सांसद विजय बघेल और पूर्व आईएएस, भाजपा के महामंत्री ओपी चौधरी , केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

ज्ञात हो कि सामान्य वर्ग से 4 बड़े चेहरों में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का नाम सामने आता है।

इसके अलावा पिछड़ा वर्ग से बड़े चेहरों में बिलासपुर सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, दुर्ग सांसद विजय बघेल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और आईएएस से नेता बने ओपी चौधरी का नाम चर्चा में है।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh Chunav Result 2023 Live: रमन सिंह का दावा, छत्तीसगढ़ समेत MP और राजस्थान में भाजपा की सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+