रमन के गढ़ में कांग्रेस की सेंध! राहुल की छत्तीसगढ़ रैली यूं ही नहीं है अहम, चार रैलियों से साधेंगे 20 सीटें

Chhattisgarh Assembly Election 2023: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी 28 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। 2 दिनों में चार चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

पार्टी के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला के अनुसार कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को 11:45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वह भानुप्रतापपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए जाएंगे जहां वह दोपहर 1 बजे पहली रैली को संबोधित करेंगे।

Congress breaks

शुक्ला की जानकारी अनुसार इसके बाद राहुल गांधी दोपहर 2.40 बजे बस्तर क्षेत्र के ही कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत फरसगांव में एक अन्य रैली को संबोधित करेंगे। अगले दिन 29 अक्टूबर को राहुल गांधी की रैली राजनांदगांव और कवर्धा निर्वाचन क्षेत्रों में दोपहर 1 बजे और दोपहर 2.50 बजे सभा होगी।

यह सभी 4 विधानसभा क्षेत्र उन 20 सीट के अंतर्गत आते हैं जहां 7 नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा। शेष 70 निर्वाचन क्षेत्रों में 17 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

साल 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कवर्धा,भानुप्रतापपुर और कोंडागांव में जीत हासिल की थी तथा राजनांदगांव में हार गई थी। पार्टी ने इस चुनाव में भानुप्रतापपुर से सावित्री मंडावी को कोंडागांव से मंत्री मोहन मरकाम, कवर्धा से मंत्री मोहम्मद अकबर और राजनांदगांव से गिरीश देवांगन को अपना प्रत्याशी बनाया था।

देवांगन का मुकाबला पूर्व सीएम और भाजपा के उम्मीदवार रमन सिंह से है। वहीं मंडावी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने गौतम उइके को, मरकाम के खिलाफ पूर्व मंत्री लता उसेंडी को तथा अकबर के खिलाफ विजय शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कुल 90 सीट में से 68 सीट जीती थी, जबकि बीजेपी 15 सीट पर जीत हासिल कर दूसरे स्थान पर थी। जेसीसी (जे) को 5 सीट मिली और उसकी सहयोगी 2 को दो सीट मिली थी। कांग्रेस के पास वर्तमान में 71 सदस्य हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+