CGPSC Result: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2023 का परिणाम घोषित, देखिये टॉपर्स की लिस्ट
Chhattisgarh PSC Results: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा-2023 का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 703 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया, जिनमें से 243 पदों पर चयन हुआ है। इस बार राज्य सेवा परीक्षा में बलौदाबाजार जिले के पलारी क्षेत्र के कोसमंदी गांव के निवासी रविशंकर वर्मा ने टॉप किया है। रविशंकर वर्मा ने अपनी मेहनत और संघर्ष से इस परीक्षा में सर्वोच्च स्थान हासिल किया।
रविशंकर वर्मा के पिता बालकृष्ण वर्मा एक किसान हैं, जबकि उनकी माता योगेश्वरी साहू गृहिणी हैं। रविशंकर पहले नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करते थे, लेकिन 2021 में सीजीपीएससी में रोजगार अधिकारी के पद पर चयनित होने के बाद वह वापस छत्तीसगढ़ लौट आए थे। वर्तमान में वह कोरिया जिले में प्रशिक्षण ले रहे थे। रविशंकर के बड़े भाई प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि उनकी दो बहनें शिक्षिका हैं और शादीशुदा हैं।

इस बार राज्य सेवा परीक्षा में टॉप-10 में छह पुरुष और चार महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। टॉप-10 में पांच ओबीसी और पांच सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों ने स्थान प्राप्त किया।
राज्य सेवा परीक्षा के टॉप 10 अभ्यर्थी
1. रविशंकर वर्मा (पहला स्थान)
2. मृणमयी शुक्ला (दूसरा स्थान)
3. आस्था शर्मा (तीसरा स्थान)
4. किरण राजपूत (चौथा स्थान)
5. नंदिनी (पाँचवाँ स्थान)
6. सोनल यादव (छठा स्थान)
7. दिव्यांश सिंह चौहान (सातवाँ स्थान)
8. सशांक कुमार (आठवाँ स्थान)
9. पुणीत राम (नौंवाँ स्थान)
10. उत्तम कुमार (दसवाँ स्थान)
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य सेवा परीक्षा में सफल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा, "आप सभी के कंधे पर छत्तीसगढ़ के विकास की बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप शासकीय सेवा में आकर पूरी ईमानदारी और निष्ठा से जनता की सेवा करेंगे।"
मुख्यमंत्री साय ने चयनित युवाओं से अपील की कि वे छत्तीसगढ़ के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दें और अपने कर्तव्यों का पालन पूरी तन्मयता से करें।
इस परीक्षा के परिणाम के अनुसार, विभिन्न विभागों के 17 अलग-अलग सेवाओं के लिए कुल 242 पदों पर भर्ती की गई थी। मुख्य परीक्षा में 3,597 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और 24 से 27 जून तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसके परिणाम 29 सितंबर को घोषित किए गए थे। साक्षात्कार 18 से 28 नवंबर तक दो पालियों में आयोजित किए गए थे।
यह भी पढ़ें CG: विष्णुदेव साय कैबिनेट का निर्णय,54 राजनीतिक मामले होंगे वापस, पढ़िए 9 अहम फैसले












Click it and Unblock the Notifications