छत्तीसगढ़ PSC जारी करेगा वार्षिक कैलेण्डर, मांगी सभी विभागों से रिक्त पदों की जानकारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार की घोषणा के परिपालन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) अपनी परीक्षाओं को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तर्ज पर व्यवस्थित करने जा रहा है। सीजीपीएससी ने भर्ती परीक्षाओं के लिए वार्षिक कैलेण्डर जारी करने के साथ ही प्रदेश के हर ब्लॉक में प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के लिए परीक्षा केन्द्र स्थापित करने का भी निर्णय लिया है।

cg news

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने शासन के सभी विभागों से आने वाले तीन वर्षों में भरे जाने वाले रिक्त पदों की जानकारी मांग पत्र सहित देने को कहा है। विभागों से प्राप्त जानकारी के आधार पर आयोग द्वारा एक माह के भीतर परीक्षा आयोजन संबंधी कैलेण्डर जारी किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने देश के सभी लोक सेवा आयोगों से पत्राचार कर उनके द्वारा विभिन्न चयन प्रक्रियाओं और भर्ती परीक्षाओं के लिए आयोजित की जाने वाली बेस्ट प्रैक्टिसेस के संबंध में जानकारी साझा करने का अनुरोध किया है। विभिन्न लोक सेवा आयोगों से प्राप्त जानकारी के आधार पर आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं को सुव्यवस्थित करने हेतु एक समिति का गठन किया जाएगा। गठित समिति के सुझाव के आधार पर बेस्ट प्रैक्टिसेस को अपनाने के लिए आयोग शीघ्र ही प्रभावी कार्ययोजना तैयार करेगा।

यह भी पढ़ें पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के छात्रों संग की परीक्षा पे चर्चा, सुकमा की छात्रा उमेश्वरी के लिए पल बना खास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+