छत्तीसगढ़ः 8 माह की गर्भवती मां कोरोना वारियर, कहा- यही समय है कि देश के लिए कुछ करें

कोंडागांव। कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन भारत में बढ़ते जा रहे हैं। भारत में अभी तक 18 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले हो गए हैं। जबकि 500 से ज्यादा लोगों की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्‍थान में दिख रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से 50 से कम लोग संक्रमित हुए हैं। राज्य में हर कोई शिद्दत से काम में जुटा हुआ है ताकि कोरोना के मामले आगे ना बढ़ें।

8 माह की गर्भवती महिला कर रही है लोगों का इलाज

8 माह की गर्भवती महिला कर रही है लोगों का इलाज

ऐसे में एक आठ माह की गर्भवती महिला अपने स्वास्‍थ्य की चिंता को छोड़कर कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग में खड़ी है। इस कोरोना वारियर महिला का नाम संतोषी मानिकपुरी बताया जा रहा है। संतोषी मानिकपुरी कोंडागांव जिले के केरावाही गांव में काम कर रही हैं और वो आठ माह की गर्भवती हैं। कोरोना संक्रमित लोगों के इलाज में वह लोगों के साथ जुटी हुईं हैं और काम कर रही हैं।

संतोषी ने कहा कि यही वक्त है देश की सेवा करने का

संतोषी ने कहा कि यही वक्त है देश की सेवा करने का

संतोषी मानिकपुरी का कहना है कि मरीजों के बीच में जब वह होती हैं, उनका इलाज करती हैं तो उन्हें बहुत खुशी मिलती हैं। संतोषी का कहना है कि देश की इस संकट की घड़ी में इस तरह सेवा करना उनके लिए गर्व की बात है। संतोषी ने बताया कि शुरुआत में थोड़ी बहुत परेशानी हुई लेकिन उन्हें फिर लगा कि यही समय है जब वह देश के लिए कुछ कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि उनका परिवार और उनके पति इस कार्य में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

सरकार पूरी तरह से प्रयासरत

सरकार पूरी तरह से प्रयासरत

कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान राज्य में सघन ट्रेसिंग अभियान चलाया जा रहा है। जो लोग निजामुद्दीन मरकज से लौटे हुए हैं उनपर खास निगाह रखी हुई हैं। जिन लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे हैं उनकी भी टेस्टिंग कराई जा रही है। सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि कोरोना के संदेहास्पद मामले कहीं से किसी तरह से सामने आते हैं तो उन पर कार्रवाई तुरंत की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+