government job: छत्तीसगढ़ में 6000 से ज्यादा पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती, 5वीं-10वीं पास को मिलेगी सरकारी नौकरी
Police Constable Recruitment 2023 Chhattisgarh: अगर आप भी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ में पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
6 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली गई है। कॉन्स्टेबल पदो के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 अक्टूबर 2023 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार Cgpolice.gov.in पर जाकर 30 नवंबर 2023 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यह नौकरी कांस्टेबल जीडी,कांस्टेबल,कांस्टेबल ट्रेड, ड्राइवर (कुल, मोची,जैसे धोबी, आदि) के पदों पर हो रही हैं।रिक्तियों में कांस्टेबल जीडी के पांच हजार से ज्यादा नौकरी हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस बल में कांस्टेबल के खाली जगहों पर ये बहाली छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी उम्मीदवारों से ही की जाएगी।

वेतनमान: पदों पर भर्ती होने के बाद कैंडिडेट को पे मैट्रिक्स लेवल 4 के तहत 19500 रूपए का मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा कुछ भत्ते भी शामिल होंगे। संबंधित नोटिफिकेशन से आप अधिक जानकारी ले सकते हैं।
आयु: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट की न्यूमतम आयु 18 साल होनी चाहिए, वहीं अधिकतम आयु सीमा 28 साल निर्धारित है। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित कैटेगिरी के उम्मीदवारों को 5 वर्ष तक की छूट भी दी जाएगी।
जिला / इकाई पदों की सख्या
रायपुर 559
बिलासपुर 168
मुंगेली 139
रायगढ़ 124
जांजगीर-चांपा 28
सक्ती 101
कोरबा 177
गौरेला-पेण्ड्रा मरवाही 42
सारंगढ़ - बिलाईगढ़ 116
जशपुर 106
सरगुजा 79
कोरिया 37
बलरामपुर - रामानुजगंज 259
सूरजपुर 144
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 106
पीटीएस, मैनपाट 39
बस्तर 365
कोण्डागांव 104
धमतरी 108
गरियाबंद 186
महासमुंद 92
कांकेर 133
दंतेवाड़ा 73
नारायणपुर 477
सुकमा 139
बीजापुर 390
भाटापारा 98
पीटीएस, माना, रायपुर 20
रेल रायपुर 181
नेताजी सुभाषचंद्र बोस, पुलिस अकादमी
चंदखुरी, रायपुर 22
एमटी. पूल, पुलिस मुख्यालय, रायपुर 48
दुर्ग 332
बालोद 128
बेमेतरा 110
राजनांदगांव 160
कबीरधाम 120
मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी 228
खैरागढ़-छुईखदान 82
गंडई पीटीएस, राजनांदगांव 20
कुल योग 5967 पदों पर
ऑनलाइन आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी - 200 रुपये
एससी व एसटी - 125 रुपये












Click it and Unblock the Notifications