Chhattisgarh News: बेमेतरा में बारूद फैक्ट्री हादसे के पीड़ितों को मिलेंगे 5 लाख, सीएम साय ने की घोषणा
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट की घटना के पीड़ितों को राज्य सरकार द्वारा 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि 'बेमेतरा जिले के बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट की घटना में 1 मृतक एवं 8 लापता मजदूरों के परिजनों को कंपनी प्रबंधन की ओर से 30-30 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पांच-पांच लाख रुपए की घोषित आर्थिक सहायता राशि उक्त प्रदाय राशि से अतिरिक्त होगी।'

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला क्षेत्र के ग्राम पिरदा में बारूद फैक्ट्री में जमकर धमाका हुआ था। यह धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के 5 से 10 किलोमीटर के लोगों ने इसे महसूस किया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 8 से ज्यादा मजदूर लापता हो गए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीड़ितों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications