Chhattisgarh News: सीएम साय ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा-'उन लोगों ने 55 साल देश को लूटने का काम किया'
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि 10 सालों में पीएम मोदी ने गरीबों के लिए ही काम किया है। आज 4 करोड़ पीएम आवास बने हैं। करोड़ों शौचालय बने हैं। गैस का सिलेंडर मिला है। 45 करोड़ से ज्यादा बैंक खाते खुले हैं। उन लोगों ने 55 साल केवल देश को लूटने का काम किया और आज वे किस स्थान पर हैं। अच्छा काम किए होते तो आज अच्छे स्थान पर होते। लेकिन आज वे विलुप्त प्रजातियों में आ रहे हैं।
सीएम साय ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी ने गरीबों के लिए ही काम किया है। 4 करोड़ प्रधानमंत्री आवास बने है। करोड़ों में शौचालय बने हैं। गैस का सिलेंडर मिला है। 45 करोड़ से ज्यादा बैंक में खाते खुले हैं। यह सब उनको नहीं दिखता है। उन्होंने 55 साल में केवल देश को लूटने का काम किया है। आज वे किस स्थान पर है। अगर उन्होंने अच्छा काम किया होता तो वे अच्छे स्थान पर होते। लेकिन आज वह विलुप्त प्रजाति में शामिल हो रहे हैं। पीएम मोदी ने हमेशा गरीबों के लिए काम किया है।

आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय झारखंड के साहिबगंज में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सीएम साय ने चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया से बात करते हुए यह बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications