Chhattisgarh News: ओडिशा में बोले सीएम साय, कहा- 'छत्तीसगढ़ में काम किए, उसका असर ओडिशा में दिखा'
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ओडिशा में पहली बार भाजपा स्पष्ट बहुमत में सरकार बना रही है। ओडिशा में जो चुनावी घोषणा पत्र है। वह छत्तीसगढ़ की भांति है और जिस प्रकार छत्तीसगढ़ में 100 दिन में काम किया। इसका असर ओडिशा में भी पड़ा है।
सीएम साय ने कहा कि लोगों ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है। ओडिशा में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट बहुमत से सरकार बना रही है। ओडिशा का घोषणा पत्र भी छत्तीसगढ़ की भांति बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में हमने 100 दिन में जो काम किया है। इसका असर ओडिशा में भी दिखा है। भाजपा जो कहती है। वह करती है।

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ओडिशा में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया है। इसी के साथ ही राज्य में 24 साल बाद बीजेडी सत्ता से बाहर हुई है। बीजेपी को 147 में से 78 सीटें मिली है। नवीन पटनायक साल 2000 से लगातार 2024 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। वे इस पद पर 24 साल और 98 दिन तक रहे। अब प्रदेश में पहली बार भाजपा सरकार बनने पर मोहन चरण माझी मुख्यमंत्री बने हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चारण माझी के शपथ ग्रहण में शामिल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications