Chhattisgarh News: सीएम साय ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर किया नमन, कही यह बात
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि 'देश के पूर्व प्रधानमंत्री, किसानों के नेता, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।'

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर पहले तीन चरणों में मतदान संपन्न हो गया है। देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा। छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संभाल रखी थी। सीएम साय अब अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच सीएम साय ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।












Click it and Unblock the Notifications