Chhattisgarh News: सीएम साय ने भाजपा सोशल मीडिया टीम के कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, इस विषय पर की चर्चा
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया टीम के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संवाद किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि 'कल शाम प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया टीम के कर्मठ एवं समर्पित सिपाहियों से मुलाकात कर आत्मीय संवाद किया। ये वही साथी हैं। जिन्होंने कांग्रेस सरकार के पुलिस प्रताड़ना की परवाह न करते हुए उनकी कारगुजारियों और भ्रष्टाचार को उजागर किया। उसे जन-जन तक पहुंचाया। आज प्रदेश में जो भाजपा की सरकार है। इसमें इन साथियों का बड़ा योगदान है। मैं सोशल मीडिया टीम का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।'

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर पहले तीन चरणों में मतदान संपन्न हो गया है। देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा। छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संभाल रखी थी। सीएम साय अब अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच सीएम साय ने प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया टीम के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संवाद किया है।












Click it and Unblock the Notifications