Chhattisgarh News: सीएम साय ने झारखंड के बरहेट में जनसभा को किया संबोधित, मतदान के लिए की यह अपील
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने झारखंड के बरहेट में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि 'झारखंड के बरहेट में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। यहां के लोगों में स्थानीय विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भारी आक्रोश है। जो भ्रष्टाचार के कारण जेल में बंद हैं। आगामी 1 जून को जनता कमल छाप पर बटन दबाएगी और भाजपा का सांसद बनाकर दिल्ली भेजेगी। ये बरहेट की जनता ने तय कर लिया है।'

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर पहले तीन चरणों में मतदान संपन्न हो गया है। देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा। छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संभाल रखी थी। सीएम साय अब अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच सीएम साय ने झारखंड के बरहेट में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया है।












Click it and Unblock the Notifications