Chhattisgarh: नए राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन पहुंचे रायपुर, CM भूपेश ने किया स्वागत

अनुसूईया उइके को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। कल ही वह मणिपुर के रवाना हुई हैं। वही छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन होंगे।

छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन बुधवार सवेरे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विमानतल परिसर स्थित नवीन स्टेट हैंगर में पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल को गार्ड आफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुप कुमार गोस्वामी राजभवन में 23 फरवरी को सवेरे 11ः30 बजे उन्हें शपथ दिलाएंगे।

governor of chhattisgarh new.

राज्यपाल के स्वागत के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, रायपुर महापौर एजाज ढेबर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, रायपुर संभाग के आयुक्त यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, आईजी अजय यादव, कलेक्टर रायपुर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्टेट हैंगर में छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन का स्वागत करने के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन अनुभवी राजनेता हैं। वे पांच बार विधायक रहे, अनेक विभागों के मंत्री रहे और राज्यपाल के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी। छत्तीसगढ़ को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा।

Recommended Video

    Chhattisgarh ED Raid: कोयला घोटाले में Congress Leaders के ठिकानों पर ED का छापा | वनइंडिया हिंदी

    गौरतलब है कि अनुसूईया उइके को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। कल ही वह मणिपुर के रवाना हुई हैं। वही छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन होंगे। जनवरी 2019 में राष्ट्रपति ने अनुसूईया उइके को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया था। वह लगभग 4 साल इस पद पर रहकर विदा हुई हैं। इस बीच मध्य स्वेच्छानुदान मद से लोगों की सहायता के लिए 2 करोड़ 46 लाख 55 हजार 245 रुपए स्वीकृत करवाए थे।

    यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ से राज्यपाल अनुसूईया उइके की विदाई, विमानतल तक छोड़ने गए CM भूपेश बघेल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+