Chhattisgarh Naxalite Attack: सुकमा में नक्सलियों का IED ब्लास्ट, ट्रक को बनाया निशाना, CRPF के दो जवान शहीद

Chhattisgarh Naxalite Attack: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए। जानकारी के मुताब‍िक, रायपुर से 400 किलोमीटर दूर, सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के सिलगेर और टेकलगुडेम शिविरों के बीच तिम्मापुरम गांव के पास दोपहर करीब 3 बजे आईईडी विस्फोट हुआ।

सीआरपीएफ की कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) 201 बटालियन के जवान रविवार करीब तीन बजे एक ट्रक और बाइक पर सवार होकर रोड ओपनिंग पार्टी के तहत नियमित गश्त पर सिलगेर से तेकुलागुडेम शिविरों की ओर जा रहे थे, तभी आईईडी विस्फोट में ट्रक नष्ट हो गया।

Chhattisgarh Naxalite

मरने वालों में ये शाम‍िल
मृतकों की पहचान कांस्टेबल शैलेंद्र (29) और वाहन चालक विष्णु आर (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सैनिकों के शवों को इलाके से हटाया जा रहा है और तलाशी अभियान जारी है। आपको बता दें क‍ि इससे पहले अप्रैल में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन महिलाओं समेत 15 से अधिक नक्सली मारे गए थे।

एडिशनल एसपी आकाश राव ने कहा क‍ि सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में सिलगेर और तेकुलागुडेम के बीच आज दोपहर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट में सुरक्षा वाहनों को उड़ा दिया। सीआरपीएफ कोबरा 201 बीएन के दो जवानों की जान चली गई...सीआरपीएफ, कोबरा और पुलिस मौके पर पहुंची दोनों जवानों के शवों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मौके पर सर्च ऑपरेशन जारी है।

कब-कब हुए हमले?

  • 25 मई 2013 - दरभा घाटी हमला: इस हमले में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी। इस हमले में कुल 27 लोग मारे गए थे।
  • 11 मार्च 2014 - टाहकवाड़ा हमला: नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर सीआरपीएफ के 15 जवानों को मार डाला था।
  • 24 अप्रैल 2017 - बुरकापाल हमला: इस हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान मारे गए थे। नक्सलियों ने घात लगाकर यह हमला किया था।
  • 18 मार्च 2020 - मिनपा हमला: इस हमले में 17 जवानों की जान गई थी। यह घटना मिनपा गांव के पास हुई थी।
  • 3 अप्रैल 2021 - तर्रेम हमला: इस हमले में 22 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी। यह घटना बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा के पास हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+