Aaj ka Mausam: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ बदलने लगा मौसम, सुबह-शाम की फिजा में घुलने लगी ठंडक
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद अब ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में मौसम का मिजाज आप बदलने लगा है। सुबह, शाम और रात में हल्की ठंड लगने लगी है। अभी ठंड और बढ़ेगी इसके साथ मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।
इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट का सिलसिला होता रहेगा। प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। आगामी 2 दिनों तक छत्तीसगढ़ में ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आने वाले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। लेकिन न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। बीते दिनों प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35 डिग्री तिल्दा में मापा गया था। इसके साथ ही सबसे कम न्यूनतम तापमान 15 डिग्री कोरिया और बलरामपुर में दर्ज किया गया है।
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात के साथ थी सुबह-शाम हल्की ठंड लगने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक ऐसे ही रहने की उम्मीद है। इस महीने के लास्ट में ठंड बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज किया जाएगा।
ठंड बढ़ने के साथ ही अब तापमान में गिरावट आएगी। बीते दिनों राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है। आज सोमवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications