Chhattisgarh News: सदा याद रखे जायेंगे शहीद भरत लाल साहू, सीएम विष्णुदेव साय सरकार ने लिया यह फैसला

Chhattisgarh Bharat Lal Sahu: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट ने शहीद भरत लाल साहू के सम्मान में मोवा बाजार चौक रायपुर का नामकरण उनके नाम से शहीद भरत लाल साहू चौक करने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि एसटीएफ के आरक्षक भरत लाल साहू 17 जुलाई को बीजापुर जिले के मंडीमरका के जंगल में सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने की वजह से शहीद हो गए थे। शहीद भरत लाल साहू रायपुर के मोवा बाजार के रहने वाले थे।

sai

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं मंत्रिपरिषद के सहयोगियों ने शहीद भरत लाल साहू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही उनकी स्मृति में मोवा बाजार चौक रायपुर का नामकरण शहीद भरत लाल साहू चौक किए जाने का निर्णय लिया है।

इससे पूर्व शुक्रवार की सुबह शहीद भरत लाल साहू के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से डबल इंजन की सरकार आई है नक्सलियों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, इस से नक्सली बौखला गए हैं और जवानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलियों की इस कायराना करतूत से डरने वाले नहीं है उनके खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें CG: भाजपा सरकार ने पलटा भूपेश सरकार का निर्णय, साय कैबिनेट में लिया गया किसानों से जुड़ा बड़ा फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+