Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

JCCJ को पुर्नजीवित करने का प्रयास, भारत जोड़ो की तर्ज पर " जोगी जनाधिकार पदयात्रा" पर निकालेंगे अमित जोगी

छत्तीसगढ़ यानि जोगी कांग्रेस को एक बार फिर जीवित करने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी पदयात्रा पर निकलने वाले हैं।

Jogi Jan Adhikar padytara कांग्रेस जहां देश में अपनी वापसी के लिए राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है,तो वही छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ यानि जोगी कांग्रेस को एक बार फिर जीवित करने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी पदयात्रा पर निकलने वाले हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कांग्रेस से अलग होने के बाद 2018 में विधानसभा चुनाव से पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का गठन किया था,जिसमे बसपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़कर कुछ हद तक सफलता भी पाई थी,लेकिन अजीत जोगी के निधन के बाद पार्टी पूरी तरह बिखर गई।

 पार्टी को फिर जिन्दा करेंगे अमित जोगी

पार्टी को फिर जिन्दा करेंगे अमित जोगी

राहुल गांधी देश में एक बार फिर से कांग्रेस की वापसी कराना चाहते हैं। इसी मंशा के साथ वह देशभर में कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा पर निकले हुए हैं। ठीक इसी तरह अमित जोगी 2023 में होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अपनी पार्टी को पुर्नजीवित करने के मिशन पर निकल रहे हैं। जोगी कांग्रेस यानि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ इसी माह से "जोगी जन अधिकार पदयात्रा' निकालने जा रही है। इसकी अगुवाई पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी खुद करेंगे। यात्रा का प्रथम चरण 300 किलाेमीटर का होगा।

गुरु घासीदास जी की 266 वीं जयंती पर होगा यात्रा का प्रथम चरण समाप्त

गुरु घासीदास जी की 266 वीं जयंती पर होगा यात्रा का प्रथम चरण समाप्त

अमित जोगी ने बताया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में करीब 350 दिन बचे हैं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) इसी महीने से "जोगी जन अधिकार' पदयात्रा के ज़रिये अपने चुनावी मिशन का आगाज़ करने जा रही है।

जोगी ने कहा कि वह खुद इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे और छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के लोगो तक पहुंचकर पार्टी और उसके मकसद का प्रचार करेंगे। उन्होंने का कि करीब 300 किलोमीटर के प्रथम चरण में वह 6 विधानसभा क्षेत्रों मस्तूरी, अकलतरा, पामगढ़, जैजैपुर, चंद्रपुर और बिलाईगढ़ का दौरा करेंगे। वही बाबा गुरु घासीदास जी की 266 वीं जयंती के दिन 18 दिसंबर को गिरौदपुरी में पदयात्रा का प्रथम चरण समाप्त होगा। अमित जाेगी का कहना है कि वह इस पदयात्रा के जरिये बूथ स्तर पर युवाओं को पार्टी जोड़कर उसमे नई ऊर्जा भरेंगे।

भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ बनाएंगे माहौल

भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ बनाएंगे माहौल

अमित जोगी ने इस पदयात्रा के माध्यम से भाजपा और कांग्रेस की विफलताओं को भी जनता के बीच गिनाएंगे। उनका कहना है कि दिल्ली से संचालित होने वाले यह दोनों राष्ट्रीय दल छत्तीसगढ़ को मात्र वोट के बदले खोट देने का काम करते रहे है। उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में पूरी तरह निष्क्रिय हो चुकी है,जबकि कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी ने जनता का भूपेश सरकार से मोह भंग किया है। इसलिए तीसरे विकल्प के तौर वह जनता क बीच जाना चाहते हैं।

कांग्रेस का रही है किसान जोड़ो सम्मान यात्रा

कांग्रेस का रही है किसान जोड़ो सम्मान यात्रा

इधर कांग्रेस ने भी अपनी एक चुनावी यात्रा शुरू कर दी है। धान के कटोरे के नाम से मशहूर कृषि प्रधान राज्य छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने किसान जोड़ो सम्मान यात्रा शुरू की है। कांग्रेस की इकाई किसान कांग्रेस की तरफ से जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ के हर शहर और गांवों के बूथों में 36 किसान रथ के जरिये से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का संदेश पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा भूपेश बघेल सरकार की 36 जन कल्याणकारी योजनाओं को भी किसान मतदाताओं पहुंचाने की भी पूरी तैयारी है। नवंबर में शुरू हुई किसान सम्मान यात्रा का दिसंबर में समापन होगा, जिसमें किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा विशेष रूप से शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में SC,ST और पिछड़ा वर्ग आरक्षण समाप्त, सरकार ने बताई मजबूरी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+