जशपुरः मां को पूरे गांव में कर रखा था बदनाम तो दोस्तों के साथ मिलकर कर दी हत्या

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दस माह पूर्व हुए हत्याकांड की गु्त्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपितों ने बताया कि मृतक ने उसकी मां को लेकर यह अफवाह फैलाया था कि वह खून मांग रही है, जिसके चलते मां और वो दोनों परेशान रहने लगे थे। इसके बाद परेशान बेटे ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर अरविंद लकड़ा की हत्या कर दी थी। साल 2019 में 15 जून को हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था।

पागलों जैसी हरकत करता था मृतक

पागलों जैसी हरकत करता था मृतक

अरविंद की हत्या कर आरोपितों ने शव को गंगा के बाहर रस्सी से पेड़ में टांग दिया था, जिससे देखने वालों को यह लगे कि हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या का मामला है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हो गया कि अरविंद की हत्या की गई है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि मृतक अरविन्द लकडा पागलों जैसी हरकत करता था।

एक आरोपित की मां को गांव में कर रहा था बदनाम

एक आरोपित की मां को गांव में कर रहा था बदनाम

एक आरोपी की मां का नाम लेकर बोलता था कि वह महिला उसे बुला रही हैं और खून मांग रही है। इसकी जानकारी पूरे गांव को थी, जिसके कारण आरोपी व उसकी मां दोनों तनाव में रहते थे। बता दें कि पकड़े गए सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं। इन आरोपितों ने पूरी प्लानिंग के तहत इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने घटना पर पर्दा डालने और सबूत मिटाने की कोशिश भी की।

पुलिस ने पांचों आरोपितों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने पांचों आरोपितों को किया गिरफ्तार

आरोपी निर्मल व अनुरंजन ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और पांचों आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को पेड़ में लटका दिया। बगीचा थाना प्रभारी एस आर भगत ने बताया कि पांचों आरोपियों निर्मल कुजूर,अलीफ विश्वकर्मा, अवीन लकड़ा, नसीब उर्फ बिल्टू टोप्पो व अनुरंजन कुजूर के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201, 120 बी, 147,149 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+